जांजगीर : सात स्थानों पर छापेमारी कर 375 बोरा अवैध धान जब्‍त

कार्रवाई के दौरान कुल 375 बोरा धान (लगभग 150 क्विंटल) मंडी अधिनियम के अंतर्गत जब्‍त किया गया। टीम द्वारा कोचियों और किराना दुकानों से अवैध रूप से संग्रहित धान की जब्ती की गई और आगे की करवाई हेतु प्रकरण तैयार किया गया है। लाल साहू, लटिया – 50 बोरा, राजेंद्र साहू, पनगांव – 50 बोरा, उमेश कुमार, कटनई – 52 बोरा, नारायण प्रसाद, सांकर – 35 बोरा, भुनेश्वर किराना, पेण्ड्री – 38 बोरा, सोनी किराना, किरीत – 75 बोरा,फर्म श्यामलाल, अवरीद – 75 बोरा धान जब्त किया गया है ।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने शन‍िवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध धान की खरीद-बिक्री रोकने के लिए छापेमार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।