वास्तविक वोटर न कटें, फर्जी न बढ़ें : संदीप शुक्ला

आज जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण द्वारा जिला मुख्यालय तिलक हाल में मासिक बैठक करके चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश से नियुक्त कोआर्डिनेटर भी मौजूद रहे।

महाराजपुर विधानसभा कोआर्डिनेटर अंकित कन्नौजिया और राजू कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बोना फाइड वोटर को डिलीट कराए जाने और फर्जी वोटर बढ़ाए जाने का मामला रखा।

कल्याणपुर विधानसभा कॉर्डिनेटर उमेश दीक्षित, ममता तिवारी ने बीएलओ के असहयोग की बात कही, वहीं घाटमपुर विधानसभा कॉर्डिनेटर विकास सोनकर, ग्रीन बाबू सोनकर, बिठूर विधानसभा कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम त्रिपाठी ने चार दिसंबर से समय सीमा बढ़ाए जाने संबंधी बात रखी। जिस पर सभी ने सहमति जताई और सर्वसम्मति से तय किया गया कि 24 नवंबर काे एसआईआर की समय सीमा बढ़ाए जाने संबंधी ज्ञापन दिया जाएगा।