एक्सएलआरआइ के सभी छात्रों को मिला समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट

संस्थान की ओर से सोमवार को जारी

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि

38 प्रतिशत विद्यार्थियों को दो लाख रुपये प्रति माह से अधिक और 81 प्रतिशत विद्यार्थियों को एक लाख रुपये प्रति माह से अधिक का स्टाइपेंड मिला। शीर्ष 5 प्रतिशत विद्यार्थियों का औसत स्टाइपेंड 2.49 लाख रुपये प्रतिमाह दर्ज किया गया। बड़ी संख्या में छात्रों को कंसल्टिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, जनरल मैनेजमेंट, ऑपरेशंस, एनालिटिक्स और एचआर जैसे विविध क्षेत्रों में अवसर प्राप्त हुए।

शीर्ष रिक्रूटर्स में आदित्य बिड़ला समूह, एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, अमेज़ॉन, अमेरिकन एक्सप्रेस, बजाज ऑटो और बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप शामिल रहे। वहीं, नए रिक्रूटर्स में इटर्नल, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, जियोस्टार, पाइन लैब्स, मीशो, डेलॉइट यूएसआई, डॉयचे बैंक, डियाजियो और फर्स्टक्लब जैसी कंपनियां रहीं। एचआर डोमेन में एक्सेंचर टैप, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज और वेदांता जैसी कंपनियों ने नियुक्तियां कीं, जबकि कंसल्टिंग क्षेत्र में बीसीजी, मैकिंज़ी, डेलॉइट और ईवाई पार्थेनॉन जैसी वैश्विक कंपनियां शामिल हुईं।

एक्सएलआरआइ के निदेशक एस. जॉर्ज एस.जे. ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योग के बढ़ते विश्वास और नैतिक नेतृत्व निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह एक्सएलआरआइ की वर्षों की समृद्ध विरासत और विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच का परिणाम है।