सिरसा: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति केंद्र का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया हुआ है और इस अभियान से प्रेरित होकर युवा नशा छोडऩे के लिए आगे आ रहे हैं। इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के डॉ. पंकज शर्मा व अन्य स्टाफ ने भी पुलिस प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम की प्रशंसा करते हुए नशे से पीड़ित व्यक्तियों को प्रयाप्त सुविधाएं उपल्बध करवाने का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।