बस्तर सांसद ने परचनपाल में महतारी सदन निर्माण का किया भूमिपूजन

सांसद ने बताया कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए तेज़ी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में पहले चरण में 179 महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं। योजना के अनुसार, पहले प्रत्येक विकासखंड में, और इसके बाद प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह महतारी सदन ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होंगे। इस दौरान जिला पंचायत,जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, परचनपाल सरपंच एवं पंचगण, स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों की सदस्याएं तथा भाजपा पदाधिकारीगण सहित क्षेत्रीय ग्रामीणजन उपस्तिथ थे l