होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.जितेंद्र चंदेला के बेटे डॉ.भावेश चंदेला के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने स्वयं को लक्सर तहसील क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव का निवासी आजाद गुर्जर बताया और कहा कि उसे एक आश्रम बनवाना है,जिसके लिए चिकित्सक को साढे तीन लाख रुपये देने होंगे। मना करने पर आरोपित ने गोली मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रंगदारी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन तलाश कर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।