छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने लाल किले के पास कार विस्फोट की घटना काे बताया अत्यंत दुखद

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सभी संबंधित केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने शांति और संयम की अपील करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में देश के सभी नागरिक पीड़ित परिवारों के साथ हैं।