का समापन हुआ। यह आयोजन मेरा युवा भारत हिसार एवं आजाद हिन्द युवा क्लब गांव किरतान
एवं ग्राम पंचायत भिवानी रोहिल्ला के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों
ने जमकर अपनी प्रतिभा दिखाई। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में भिवानी रोहिल्ला ने
मुकलान को हराया। रस्साकसी में भिवानी रोहिल्ला ने विकास डिफेंस स्कूल स्पोर्ट्स एकेडमी
धीरणवास को हराकर बाजी मारी। 400 मीटर रेस में साहिल विजेता बना वहीं लम्बी कुद में
शाहपुर की आर्यन बेनीवाल ने बाजी मारी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि कैंब्रिज स्कूल डायरेक्टर नरेन्द्र रोहिल ने शुक्रवार काे बच्चों
को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया और कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलू
हैं। खेल में एक की हार तो दूसरे की जीत निश्चित
होती है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए और अपने अथक प्रयास और श्रम से स्वयं
को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का भी आहवान किया।
मेरा युवा
भारत की जिला अधिकारी सुश्री कोमल ने बताया कि दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता हर ब्लॉक
में कराई जा रही है और इसमें विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में
भाग लेंगे। जो ब्लॉक पर प्रथम आएंगे उन बच्चों को आगे मौका मिलेगा। इस मौके किरतान
के आजाद हिन्द युवा क्लब प्रधान कपूर सिंह आर्य, प्रोमिल आर्य, रमेश बुरा, धर्मपाल
कोच, राजपाल, उदयवीर, कुलदीप, राजेश पहलवान न्योली कलां, सोनु, सुशील, कपिल, मानिक,
हनीफ कोच, संदीप राजपाल न्याणा सरपंच बलजीत सिंह, रणधीर आदि मौजूद थे।