आग की घटना सोमवार दिन के समय घटित हुई जब तीर्थंन घाटी के दूर दराज गांव लोहंडा में एक मकान में धुंआ उठने के बाद आग की लपटें उठने लगी लेकिन जब तक कि ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल होते उस समय तक तेज हवाओं के कारण आग बेकाबू हो गई ओर साथ लगते मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद अग्नि शमन कर्मियों का दल भी मौका पर पहुंच गया। वहीं गांव दूरदराज क्षेत्र में होने के कारण जहां अग्निशमन दल को पहुंचने में देर हुए तो वहीं मकानों में आग का तेजी से फैलने का कारण लकड़ी का अधिक इस्तेमाल रहा। मौका पर पहुंचे बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अग्निकांड में 16 मकान तथा 6 गौशालाएं शामिल हैं। आग किन कारणों से शुरू हुई फिलहाल इस की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि अग्निकांड प्रभावितों को राहत सामग्री भेजी जा रही है।