थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि मोहन विहार जयदुर्गेश स्कूल के पास रहने वाले जोगेंद्र कुमार पुत्र अचलाराम की तरफ से कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से केस दर्ज कराया गया है। इसका कहना है कि वह एक निजी फर्म में नौकरी करता है। साल 2023 में वह जयपुर में रहता था। जहां पर वाटसअप कॉल के बाद वह शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर धोखे का शिकार हुआ था। उससे शातिरों ने 24 लाख के लगभग ठगी कर ली थी। वक्त घटना उसके द्वारा जयपुर के महेश नगर थाने में रिपोर्ट दी गई थी।
थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि घटनाक्रम जयपुर का है। मगर कोर्ट के मार्फत उसने एफआईआर दी है। चूंकि मामला पहले से ही महेश नगर थाने में दर्ज है, ऐसे में एफआईआर को वहां भेजा जाएगा।