रांची स्थित श्री प्रणामी मंदिर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायकों को किया जाएगा आमंत्रित

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने जानकारी दी कि शीघ्र ही श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में दर्शन के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रीगण, सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में मंदिर, अपना घर आश्रम, गौशाला सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

ट्रस्ट ने निर्णय लिया कि आने वाले समय में मंदिर परिसर में वृहद स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जनसेवा के तहत इस माह में जरूरतमंदों के बीच कंबल, टी-शर्ट, गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट द्वारा मीडिया सम्मान समारोह का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया।