नन्हें-मुन्नों के साथ धूमधाम से मनाया बाल दिवस

आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक गिरीश चंद्र लोहनी,अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेद्र जोशी एवं स्कूल प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्व्वलन किया गया। तत्पश्चात स्कूली बच्चों की ओर से सरस्वती वंदना,अतिथि स्वागत गीत,देशभक्ति गीत,एकल गीत,सामुहिक नृत्य,योगा गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद बच्चों द्वारा अपने बैंड की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें सभी का मन मोह लिया,बच्चों की ओर से अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

आज कार्यक्रम के दौरान सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से बच्चों के हाथों केक काटकर बाल दिवस को मनाया और सारथी फाउंडेशन की तरफ से बच्चों को चॉकलेट बिस्कुट टौफी आदि वितरण किया गया।

आज कार्यक्रम मै सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से ठंड को देखते हुए मुख्य रूप से सभी 40 बच्चों को वूलन स्वेटर उपहार के रूप में वितरित की गई।

सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 छात्र और छात्राओं को संस्था की ओर से शिक्षा से सम्बन्धित गिफ्ट पैक बांटे गए।

इस मौके पर अध्यक्ष नवीन पंत ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि बच्चे ही देश उज्जवल भविष्य है। बच्चों को बेहतरी के संकल्प को लेकर संस्था अगो भी काम करती रहेगी।

इस मौके पर सचिव ज्ञानेद्र जोशी, संरक्षक गिरीश चंद्र लोहनी,प्रधानाचार्य चम्पा पुरोहित,पूजा पंत,भावना जोशी,दया पंत,केतन जायसवाल,गीता बेलवाल,मीना साही,हेमा जोशी,भावना पांडे,सोना तिवारी,डॉ दीप्ति जोशी, भगवती धपोला,सहायक अध्यापिका दीपा जोशी,संतोष गौड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।