जानकारी के मुताबिक पथरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के शेरपुर से जसोदरपुर वाले रोड पर स्थित ट्यूवेल के पास से बाइक सवार एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर के पास से 15 किलो गौमांस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित की बाइक को भी सीज कर दिया। आरोपित का नाम पता इन्तजार अली पुत्र अब्दुल सलाम निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर, हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।