आईआईटी रुड़की ने उत्कृष्ट पूर्व छात्रों को पुरस्कृत कर मनाया स्थापना दिवस

वर्ष 2024 के लिए अकादमिक, अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार प्रो. कृष्णा आर रेड्डी (1985-एम.ई.) – सिविल इंजीनियरिंग) को दिया गया।डॉ. रेड्डी प्रतिष्ठित शोधकर्ता और इलिनोइस शिकागो विश्वविद्यालय में सिविल और पर्यावरण इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। उक्त पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रो. वेंकट लक्ष्मी (1987-बी.ई. – सिविल इंजीनियरिंग) वर्जीनिया विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के जॉन एल. न्यूकॉम्ब प्रोफेसर हैं।

अकादमिक, अनुसंधान उत्कृष्टता (2025) पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रो. राम बी गुप्ता (1987-बी.ई.) – केमिकल इंजीनियरिंग) वर्जीनिया राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय में संकाय अनुसंधान विकास के लिए एसोसिएट डीन हैं। वहीं प्रो. गौरव शर्मा (1990-बी.ई. – ई एंड सी इंजीनियरिंग) रोचेस्टर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी नवाचार में उत्कृष्टता (2024) पुरस्कार पाने वाले

डॉ. विनोद कुमार (1983-बी.ई., 1985-एम.ई. और 1991-पीएच.डी.-मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग) सेल के आर एंड डी सेंटर फॉर आयरन एंड स्टील, रांची में मुख्य महाप्रबंधक (उत्पाद) हैं। इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी नवाचार में उत्कृष्टता (2025)पुरस्कार के लिए जय प्रकाश श्रीवास्तव (1985-बी.ई.) – मैकेनिकल इंजीनियरिंग) को चुना गया।