होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

होटल मालिक रंजीत कुमार के मुताबिक, दो दिन पहले होटल के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। उसी विवाद को लेकर गुरुवार रात मारपीट में शामिल दूसरे गुट के युवक होटल पहुंचे और पुराने झगड़े का सीसीटीवी फुटेज मांगने लगे। जब होटल प्रबंधन ने फुटेज देने से इनकार कर दिया, तो आरोपितों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी गुलशन बेरवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि वारदात में शामिल सभी युवक जमशेदपुर के रहने वाले हैं और उनकी पहचान पुलिस ने कर ली है।