इंडस्ट्रियल एरिया में कचरा संग्रहण, ड्रेनेज एवं सीवरेज से संबंधित समस्याओं का होगा निदान

बैठक का उद्येश्य स्वच्छ शहर समृद्ध शहर फेज-2 के अंतगर्त मंडी इंडस्ट्रियल एरिया में कचरा संग्रहण, ड्रेनेज एवं सीवरेज से संबंधित समस्याओं की समीक्षा कर उनका आपसी समन्वय से समाधान निकालना था।

बैठक के दौरान सभी विभागों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से प्रस्तुत किया, जिन पर विस्तुत चर्चा करते हुए शीघ्र और प्रभावी समाधान हेतुु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस बैठक में वार्ड नंबर चार के पार्षद राजेंद्र मोहन एवं नगर निगम मंडी के अतिरिक्त आयुक्त भी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विभाग आपसी सहयोग के साथ कार्य करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया की सभी समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम मंडी ने सभी विभागों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि इंडस्ट्रियल एरिया में स्वच्छता, ड्रेनेज एवं सीवरेज से संबंधी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर जल्द किया जाएगा।