दिल्ली में 14 दिसंबर को होगा अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन

यह जानकारी झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता और अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन के सह संयोजक बीरेंद्र साहु ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पटना जगदेव पथ होटल वेस्टलैंड में बिहार प्रदेश शौंडिक समाज के पश्चिमी क्षेत्र औरंगाबाद,ओबरा, गया,सासाराम, आरा,डीहरी ऑन सोन, विक्रमगंज, दाऊद नगर और गया क्षेत्र के सुंडी शौंडिक प्रतिनिधियों की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रकाश चंद्रा ने की। बैठक में अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन सह सम्मान समारोह में प्रतिनिधियों की भागीदारी को लेकर समीक्षा की गई। इसमें कार्यक्रम के संयोजक शिवरतन प्रसाद गुप्ता सह संयोजक बीरेंद्र साहु, वेदप्रकाश और मनोरंजन कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुंडी शौंडिक समाज को जनसंपर्क अभियान के तहत 14 दिसंबर के दिल्ली में आयोजित अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन सह सम्मान समारोह में शामिल होने का संदेश पिछले अगस्त माह से ही शुरू कर दिया गया है। इसका परिणाम है जो आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर समाज के प्रतिनिधियों के भागीदारी को लेकर पूरे देश विदेश में साकारात्मक चर्चा हो रही है।

अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में चार संगठनों में अखिल भारतीय शौंडिक संघ, झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ, दिल्ली सुंडी समाज और छत्तीसगढ़ प्रदेश शौंडिक समाज के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी ली है। इस महासम्मेलन में कई राज्यों के समाज के प्रतिनिधियों के साथ ही अंतराष्ट्रीय स्तर पर विदेशों से संगठन के प्रतिनिधियों का महाजुटान दिल्ली में पहली बार होगा।

पटना के महेंद्रू शिवपुरी स्थित अखिल भारतीय शौंडिक संघ के कार्यालय में महामंत्री श्याम सुंदर प्रसाद, अध्यक्ष प्रो राम अवतार महतो, कोषाध्यक्ष बच्चू प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।