दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद झारखंड में अलर्ट

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सोमवार शाम अचानक लाल किले के पास एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। यह विस्फोट इतना तेज था कि आसपास अफरातफरी मच गई। धमाके ने सात से आठ गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 लोग घायल बताये जा रहे हैं।