गौरतलब है कि नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाते हुये पुलिस थाना नूरपुर के अधीन मुकाम कंडवाल में नांकाबदी के दौरान आल्टो कार में सवार अनु कुमार पुत्र धनी राम निवासी गांव त्ररेला डाकखाना बल्ह, तहसील पधर जिला मंडी, सुरेश कुमार पुत्र सुख राम निवासी गांव द्रोण तहसील पधर जिला मंडी व राम लाल पुत्र कली राम निवासी गांव द्रोण तहसील पधर जिला मंडी के कब्जे से 6 किलो 044 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी। जिस पर उपरोक्त आरोपितों के विरुद्ध थाना नूरपुर में अभियोग मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
एसपी अशोक रत्न ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि गिरफ्तार आरोपी शुभकर्ण पुत्र रवि कुमार का एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिस पर नशा तस्करी के अन्य भी मामले भी दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। भविष्य मे भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।