कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री कुलभूषण वर्मा ने पुलिस जिला नूरपुर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारीयो के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने, जनसामान्य के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया जायजा
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत एसपी ने पुलिस जिला नूरपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी थाना प्रभारियों और अन्य अधिकारियों से प्राप्त की।