उन्होंने बताया कि कौल सिंह ठाकुर ने भौगोलिक रूप से विकट माने जाने वाले द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विकास की इबारत लिखी है। उनके प्रयासों से ही द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कमांद में आईआईटी जैसा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संस्थान स्थापित हुआ है। जिससे द्रंग के अलावा मंडी जिला का नाम भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर मानचित्र पर पहचाना जा रहा है। इसके अलावा द्रंग के चहुंमुखी विकास में कौल सिंह ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौल सिंह ठाकुर के द्वारा द्रंग विस क्षेत्र में किए गए तथा करवाए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की व उनका आभार व्यक्त किया। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि कौल सिंह ठाकुर द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के आधार पर अपने प्रिय नेता व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए धरातल पर एकजुट होकर युद्ध स्तर पर काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने ठाकुर कौल सिंह के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त की और कहा कि द्रंग में ठाकुर कौल सिंह का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस आलाकमान से मांग की है कि कौल सिंह ठाकुर की वरिष्ठता और लंबे राजनीतिक अनुभव के आधार पर उनको पार्टी में उचित मान सम्मान देकर पार्टी की मजबूती व एकता के लिए पार्टी में महत्वपूर्ण पद देकर उनके अनुभव का पार्टी हित में फायदा उठाया जाए। इस मौके पर हेम सिंह ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर, कृष्ण भोज, प्रेम सिंह ठाकुर, भूप सिंह, जय सिंह ठाकुर, राम सिंह, रति राम, सावित्री देवी, महेंद्र पाल, रमेश ठाकुर, रमेश चंद, कर्मचंद ठाकुर, लेख राज ठाकुर आदि दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।