मंडी के लडभड़ोल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 44 लोगों ने किया रक्तदान

इस मौके पर समर्पण संस्था के सनवीर, राजेश और युवा एवं कल्याण समिति के सदस्य विशाल उपाध्याय, सतीश चौहान सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल लडभड़ोल के समस्त स्टाफ् ने टांडा मेडिकल कॉलेज से आई डॉक्टर की टीम का स्वागत किया और समस्त रक्तदान वीरों को फ्रूट भी वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ् और दसवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के बच्चे मौजूद रहे।