(संशाेधित) एलपीजी-सीएनजी से चलने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाए : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि बिना मानक और बिना अनुमति के फिट की गई गैस किट मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसलिए ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जांच अभियान के दौरान वाहन स्वामियों को सुरक्षा मानकों के पालन एवं नियमित फिटनेस जांच के लिए जागरूक करे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अभियान के तहत परिवहन विभाग, पुलिस विभाग व पूर्ति विभाग का संयुक्त दल जनपद के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वाहनों की जांच करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कदम जनहित में उठाया गया, ताकि जनपद में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।————–