बैठक में विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत ने खाद वितरण पर संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि खाद वितरण जिलाधिकारी की देख-रेख में पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं। मंत्री ने मक्का और बाजरा खरीद की समीक्षा करते हुये कहा कि मक्का, बाजरा खरीद लक्ष्य के सापेक्ष होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित सरकारी याेजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।