बलरामपुर : ज्ञानयज्ञ परिवार की मासिक बैठक संपन्न

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा आयोजन समिति का गठन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अतिथि आमंत्रण और मंच व्यवस्था से संबंधित जिम्मेदारियां विभिन्न सदस्यों को सौंपी गईं।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञानोत्सव के दौरान आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाजहित से जुड़े विभिन्न आयोजन होंगे।

बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि आगामी ज्ञानोत्सव को समाज में ज्ञान, संस्कृति और सेवा का प्रेरक मंच बनाया जाएगा।