मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे, राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक बंशीधर भगत, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर (डब्बू), दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।