जोधपुर से शुरू हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ानें

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू होने से न केवल व्यापारियों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा, बल्कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जोधपुर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन और व्यापारिक केंद्रों में से एक है, के लिए यह नई सेवा काफी उपयोगी साबित होगी। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस जोधपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट सेवा भी आज से शुरू हुई है। इससे राजस्थान के दक्षिण भारत से जुड़ाव में भी तेजी आएगी और यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

जोधपुर के लिए उड़ानों की योजना

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यह भी घोषणा की है कि भविष्य में वे कई और शहरों से जोधपुर के लिए अपनी फ्लाइट सेवा शुरू करेंगे। यह कदम न केवल जोधपुर को प्रमुख हवाई यात्रा मार्गों से जोडऩे में मदद करेगा, बल्कि राज्य की पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगा। एयरलाइन अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों का संचालन किया जाएगा।