पानीपत, जनता समाधान शिविर में शिकायतों का मौके पर हुआ निपटारा

जनता को सुरक्षा और न्याय देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उनके निर्देश पर कई मामलों में तत्काल कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। शिविर में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं। प्रार्थी कौशल अली ने हाली कॉलोनी, वार्ड 14 में अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। प्रार्थी पंकज ने बताया कि उनके प्लांट के पास खाली पड़ी जमीन से जीव-जंतु घरों तक पहुंचकर खतरा पैदा करते हैं, जिस पर प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया। रमेश कुमार ने चौक और खंभों पर मरकरी लाइट लगाने की मांग रखी। बाला देवी ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया तो वहीं जीतराम ने अपनी बहू को जच्चा-बच्चा योजना का लाभ दिलवाने की मांग की।

इसके अलावा बाल सिंह ने मकान मरम्मत में सहायता मांगी, जबकि यशपाल ने एक महिला पर गलत तरीके से पेंशन लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। प्रार्थी संदीप वासी नूरवाला, ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने का अनुरोध किया। शिविर में जिन विभागों से जुड़ी शिकायत दर्ज हुई उन विभागों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच और समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा