सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो 20 नवंबर की रात किराना दुकान में छत के रास्ते घूसकर नगदी, मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी की 20 हजार की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। सामान राह चलते अज्ञात युवक को बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे 5 हजार रूपए, एक मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी सन्नी पर दो व आरोपी दीपक पर चोरी की वारदात का एक मामला दर्ज है। उक्त मामले में दोनों आरोपी जेल से बेल पर बाहर आए हुए है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।