हिसार : वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा : रणबीर सिंह गंगवा

हिसार, 7 नवंबर । राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने

के उपलक्ष्य में स्थानीय गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय स्मरण उत्सव

का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और विश्ष्टि

अतिथि डॉ. कमल गुप्ता ने मां सरस्वती और भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित

कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के संबोधन

का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने वंदे मातरम् के माध्यम से देशभक्ति, एकता

और राष्ट्र गौरव के संदेश को पुन: स्मरण करने का आह्वान किया। जिला स्तरीय स्मरण उत्सव

के दौरान वंदे मातरम् गीत की धुन पर उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय गीत का सामूहिक उच्चारण

किया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शुक्रवार काे कहा कि वंदे मातरम् केवल

एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा, हमारी अस्मिता और हमारी संस्कृति का

प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज हम सब अत्यंत गर्व और श्रद्धा के साथ माँ भारती के उस

पवित्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक अवसर मना रहे हैं। कैबिनेट

मंत्री ने कहा कि यह गीत हमारे स्वाधीनता संग्राम की प्रेरणा रहा है। जब बंकिमचंद्र

चट्टोपाध्याय ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के दिन इस गीत की रचना की थी, तब उन्होंने

केवल कविता नहीं लिखी थी, बल्कि एक ऐसी चेतना का संचार किया था, जिसने गुलामी की बेडिय़ों

में जकड़े भारतवासियों के हृदय में आज़ादी की ज्वाला प्रज्वलित कर दी।

गुरू गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय से विकास, जिला कल्याण केंद्र के श्रवण एवं

वाणी दिव्यांग बच्चों की टीम, महिला आईटीआई की टीम, पीएमश्री स्कूल गंगवा के विद्यार्थियों,

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कैप्टन आरसी हाई

स्कूल के बैंड की धुन ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का समापन हरियाणा

के राज्य गीत के साथ किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, प्राचार्य

डॉ. विवेक सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, अशोक मित्तल,

संजीव रेवड़ी, आशीष जोशी, एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम हरिराम, तहसीलदार डॉ. अनिल,

डीआईओ दीपक भारद्वाज, डॉ. राजेंद्र सेवदा, डॉ. सुखबीर दूहन, डॉ. सरोज, सुनील, राजेंद्र,

मामन सिंह, सतीश वर्मा, सुमन चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।