यूओयू के सभागार में शुक्रवार से शुरू हुई इस विशेष एवं आवश्यक कार्यशाला के प्रथम दिन वाह्य विशेषज्ञ डा. गरिमा राय ने लघु शोध निर्माण को लेकर विद्यार्थियों को अनेक जानकारी दी। उन्होंने संचार शोध, अर्थ व परिभाषा विषय क्षेत्र तथा शोध प्राविधि के बारे बताया और कहा कि इसके लिए विद्यार्थी को गहन अध्ययन की आवश्यकता है। कार्यशाला में समाज विज्ञान की निदेशक प्रो. रेनू प्रकाश ने विद्य़ार्थियों को सामाजिक अनुसंधान व शोध प्राविधि के बारे में बताया। जबकि पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. राकेश रयाल ने संचार शोध विषय एवं विषय का चयन पर विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लघु शोध बनाने से पूर्व से शिक्षार्थियों को अपने विषय का चयन विस्तृत जानकारी के साथ करना चाहिए, ताकि आसानी से लघु शोध बन सके। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के डा. राजेन्द्र सिंह क्वीरा ने किया ।