जींद : वाहन की चपेट में आने से डेयरी संचालक की मौत

गांव अशरफगढ़ निवासी अनिल (32) रेलवे रोड पर दुग्ध डेयरी चलाता था। हर दिन व दूध की सप्लाई देने के लिए गांव से आता-जाता था। सोमवार को वह बाइक पर सवार होकर डेयरी के लिए चला था। जब वह पिंडारा पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।