हैदराबाद में हुआ शानदार लॉन्च
‘रिबेल’ को हैदराबाद के लोकप्रिय विमल 70 एमएम थिएटर में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। लॉन्च इवेंट में दिखाई गई वीडियो में प्रभास रंग-बिरंगे आउटफिट्स में एनर्जेटिक डांस करते नजर आए और इसी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रभास को लंबे समय बाद डांस नंबर में देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। प्रशंसकों का कहना है कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि प्रभास के पुराने ‘डांसिंग स्टार’ अवतार की शानदार वापसी है।
फिल्म की नई रिलीज डेट
लंबे इंतजार के बाद अब ‘द राजा साब’ 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स की मानें तो यह तारीख फिल्म के लिए अधिक रणनीतिक है और इसे एक बड़ी पैन-इंडिया रिलीज दी जाएगी।