रैली के बाद व्यापार मंडल के प्रतिनिधि जिनमें प्रधान राजेश महेंद्रू, प्रधान ज्वैलरस एसोसिएशन आशुतोष पाल, प्रधान किरयाना व्यापार हरमीत सिंह बिट्टू, महासचिव व्यापार मंडल प्रशांत बहल, उपप्रधान जितेंद्र पुरी, कोषाध्यक्ष बॉबी ग्रोबर, सचिव रिक्की सिंह, विशाल मेहन, मनीश दुग्गल, सतीश गुप्ता आदि मौजूद थे ने उपायुक्त को एक ज्ञापन देकर मांग की कि जारी मेले को तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाए तथा भविष्य में इस तरह के मेलों का आयोजन न हो।
इधर, शुक्रवार को मंडी में पूर्ण बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कामकाजी दिन होने के चलते लोग ग्रामीण क्षेत्रों से सामान्य दिनों की तरह ही खरीदारी व अन्य कामों के लिए बाजार आए मगर बंद होने के चलते उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दुकानदार भी बंद के बीच ठंड के दौरान गुनगुनी धूप का आनंद लेते हुए दिखे। कई जरूरी काम भी लोगों के बंद के कारण लटक गए। यहां तक कि कई चाय पानी व खाने की दुकानें भी बंद रही। ऐसे में शुक्रवार को मंडी में जनजीवन ठप रहा।