सामूहिक शादी का कवरेज करने गए दो यूटूबर की पिटाई

जानकारी के अनुसार आयोजन समिति से जुड़े भूपेंद्र सुपर मार्केट के मैनेजिंग डायरेक्टर, भूपेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी सरिता देवी के खिलाफ ठगी का मामला सामने आने पर चैनपुर और रामगढ़ थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में दो यूट्यूब चैनल से जुड़े लोगों ने खबर चलाई थी। इसकी जानकारी आयोजकों को थी। जैसे ही दोनों यूट्यूब चैनल के संचालक मौके पर नजर आए। आयोजकों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में महिलाओं की संख्या अधिक थी। आक्रोश देखकर दोनों यूटयूबरों को वहां से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी।