जगतार सिंह हवारा की जेल बदलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली

न्यायालय ने 27 सितंबर को सुनवाई के दौरान जगतार सिंह हवारा के वकील से पूछा था कि आखिर पंजाब जेल में हवारा ने सुरंग क्यों खोदी थी। कोर्ट ने जगतार सिंह हवारा की याचिका पर दिल्ली, पंजाब और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था।

दरअसल जगतार सिंह हवारा ने तिहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है। फिलहाल हवारा करीब 28 सालों से जेल में बंद है। 2004 में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में सुरंग बनाकर जगतार सिंह हवारा अपने साथियों के साथ भाग निकला था लेकिन 2005 में फिर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिर उसे तिहाड़ जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। अब वह फिर से पंजाब की किसी जेल में शिफ्ट होना चाहता है।