हिसार : गीता जीवन का सर्वोत्तम मार्गदर्शन, युवा इसे आचरण में उतारें : रणबीर गंगवा

गीत ग्रंथ, हरियाणवी संस्कृति व देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां रही आकर्षण

का केंद्र

हिसार, 29 नवंबर । राजगढ़ रोड स्थित कबीर छात्रावास परिसर में तीन दिवसीय

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आगाज़ शनिवार को हुआ।

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्य अतिथि के तौर पर दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय

गीता जयंती महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सावित्री जिंदल

के प्रतिनिधि के तौर पर समाजसेवी जगदीश जिंदल भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए। मुख्य

अतिथि व गणमान्य नागरिकों ने जियो गीता की ओर से आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली और

सर्वजन कल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि

गीता जीवन का सर्वोत्तम मार्गदर्शन है, हर व्यक्ति को गीता के ज्ञान को अपने आचरण में

अवश्य उतारना चाहिए। आज की व्यस्त जीवनशैली में गीता का अध्ययन मन को शांत, स्थिर और

सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यदि जीवन में एक भी गीता

का श्लोक उतार लिया जाए, तो व्यक्ति का व्यक्तित्व, दृष्टिकोण और व्यवहार पूरी तरह

बदल सकता है। उन्होंने सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों को सामाजिक सद्भावना की

प्रेरणा बताते हुए कहा कि गीता जयंती जैसे आयोजन हमारी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने

का सशक्त माध्यम हैं। गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय

के आध्यात्मिक अध्ययन केंद्र से प्रोफेसर किशना राम बिश्नोई ने पवित्र गीता ग्रंथ पर

आधारित सेमिनार के दौरान गीता के गहन रहस्यों पर प्रकाश डाला।

गीता जयंती महोत्सव के दौरान सरकार द्वारा प्रदत्त की जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं

की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा

प्रदर्शनी भी लगाई गई। इनमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जिला

बाल कल्याण परिषद, जियो गीता, गीता प्रेस, पतंजलि/भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, एनआरएलएम,

आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, योगदा सत्संग सोसायटी, हैफेड, स्वयं सहायता समूह पीओआईसीडीएस,

रेड क्रॉस विभाग, संस्कृत भारती हरियाणा, श्री कृष्ण गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र काबरेल,

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आकर्षण का

केंद्र रही।