झारखंड में एनडीए का मुख्य घटक होने के कारण सुदेश महतो को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया गया है।
वहीं सुदेश ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है और कहा है कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार की जीत से प्रेरित होकर झारखंड में भी एनडीए को मजबूत करने के लिए काम होगा। यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय मीडिया संयोजक
परवाज खान ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।