उन्होंने बताया कि बुधवार को काफी देर तक कमरा न खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तब रजत का शव चादर के सहारे फंदे से लटका हुआ था दिखा। एसीपी ने बताया कि युवक नोएडा स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। दो नवंबर से वह होटल में कमरा लेकर रह रहा था। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। इसके साथ ही दो नवंबर से लेकर पांच नवंबर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।