भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोरर एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कोरर में समूह सदस्यों द्वारा योजना के लिए बीमा फार्म पहले से भरे गए थे। मेहरूनीस खान एवं ममता कौशिक के सहयोग से सभी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। सदस्यों की मृत्यु उपरांत टीम के माध्यम से नॉमिनी सदस्यों का बीमा क्लेम फार्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा बैंक पास बुक संबंधित बैंकों में जमा कराए गए। शाखा प्रबंधक द्वारा सभी दस्तावेज ऑनलाइन बीमा कंपनी को प्रेषित किए गए। इसके बाद मंजूरी मिलने पर बीमा कंपनी ने नॉमिनी के खातों में राशि हस्तांतरित की।
जनपद पंचायत सीईओ जीएल चुरेंद्र ने बुधवार काे बताया अब तक ब्लॉक में 11,763 समूह सदस्यों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा व सुरक्षा बीमा योजना के तहत पंजीयन कराया जा चुका है। उन्होंने कहा यह योजना गरीब और कमजोर परिवारों के लिए जीवन दायिनी सिद्ध हो रही है, क्योंकि अचानक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा मिलती है।
————