मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड 25 साल का हो गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हमारे नौजवानों को कंधे का इतना मजबूत करना होगा कि हमारे मार्गदर्शकों का सपना पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर 10 हजार से अधिक नौजवानों को सरकार रोजगार देगी।
खेती से खुशहाल होंगे किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की मूल आबादी खेती पर ही निर्भर है। सरकार कृषि क्षेत्र को उन्नत करेगी। ताकि गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। किसान तभी खुशहाल होंगे जब खेती से वे अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य की आधी आबादी (महिलाओं) की जिम्मेदारी अपने ऊपर उठा रखी है। लेकिन किसानों को भी अपने पैरों पर खड़ा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं और स्वावलंबी बन रही हैं। युवाओं के लिए भी कई कार्य योजना को सरकार ने बनाई है। इसके साथ ही अगले 50 वर्षों में राज्य को वहां पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है जहां दिल्ली, मुंबई और गुजरात जैसे प्रदेश खडे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी रांची से नहीं बल्कि सीधे गांवों से चल रही है। सरकार क्या काम करती है उसकी जानकारी गांव वालों को होनी चाहिए। यही वजह है की सेवा का अधिकार अभियान के साथ सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों का काम निर्धारित समय में अधिकारियों को करना होगा। यही वजह है कि अधिकारी योजनाओं की पोटली लेकर सीधे गांव में पहुंच रहे हैं और आम नागरिकों का काम भी ऑन द स्पॉट कर रहे हैं।
दलालों की खत्म करेंगे परिपाटी
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5 साल में सरकार का आंख, नाक, कान हर गांव तक पहुंचा रहेगा। लेकिन आम नागरिकों को दलालों के लिए दरवाजा बंद करना होगा। कुछ दलाल आम लोगों के बीच से आते हैं और कुछ दलालों को सरकारी अधिकारी पैदा करते हैं। सरकार की नजर अधिकारियों पर है जो गलत काम करेगा ऐसे लोगों पर सरकार कडी कार्रवाई करेगी।