सांसद–विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे चरण छह साै खिलाड़ियाें ने किया प्रतिभाग

टीम प्रतियोगिताओं में सब जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में कैंटोनमेंट बोर्ड ने प्रथम स्थान और केंद्रीय विद्यालय कैंट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक कबड्डी वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल सब जूनियर बालिका वर्ग में केवी सेकेंड की टीम विजयी रही, जबकि सब जूनियर फुटबॉल बालिका वर्ग में कैंटोनमेंट बोर्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में मारवाड़ी की टीम विजेता रही तथा खो–खो बालिका वर्ग में केवी कैंट की टीम प्रथम स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष दक्षिण भाजपा शिवराम सिंह एवं पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस खेल प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।