कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्र पत्रिका ‘विमर्श’ के तृतीय संस्करण का लोकार्पण

पत्रिका के शिक्षक संपादक प्रो.रीतेश साह ने बताया कि प्रत्येक संस्करण में विश्वविद्यालय के एक उत्कृष्ट पूर्व छात्र एवं एक विशिष्ट शिक्षक का साक्षात्कार शामिल करने की परंपरा है, जोकि जारी रहेगी। इस संस्करण में पूर्व छात्र कर्नल (डॉ.) गिरिजा शंकर मुनगली तथा डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो.नीता बोरा शर्मा के प्रेरक साक्षात्कार प्रमुख आकर्षण हैं। पत्रिका के छात्र संपादक मंडल में शामिल नंदिनी जोशी, आस्था व पद्मा ने सामग्री, डिजाइन व रिपोर्टिंग में योगदान दिया।