अशोकनगर: अस्पताल में मरीजों के मनोरंजन के लिए लगेंगे टीव्ही

उन्होंने ओपीडी,एनआरसी,महिला/पुरुष वार्ड सहित विभिन्न वार्डों में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि ठंड को दृष्टिगत रखते हुए सभी वार्डों में आवश्यक व्यवस्थाएं वार्डों की खिड़कियों को दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। साथ ही उन्होंने 6 वार्डों में मरीज के मनोरंजन के लिए 6 टीवी लगाये जाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह ने एसआईआर मे काम कर रहे मुंगावली तहसील के पटवारी के साथ गत दिवस घटित घटना में घायल होने पर अस्पताल में चल रहें उपचार के संबंध में जानकारी ली।