सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों युवक अपनी ग्लैमर बाइक नंबर (जेएच 04 जे 7105) से दुमका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुमका की ओर से जा रही अज्ञात तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन भागने में सफल रहा। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुट गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि विकास राणा पेशे से चालक था और बिशु राणा उसके रिश्तेदार थे। दोनों किसी जरूरी काम से दुमका जा रहे थे। मौके पर थाना प्रभारी राजेश रंजन से पहुंच स्थिति पर नियंत्रण पाने में जुटे है।