शिवसेना की रैली में नव मनोनीत जिला प्रमुख नन्हे चौधरी को नया पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी गई। जिला प्रमुख नन्हे चौधरी ने कहा कि प्रदेश स्तर व मण्डल स्तर के सभी पदाधिकारियों द्वारा मुझे जनपद मुरादाबाद का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूॅ कि जनपद मुरादाबाद का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे परिवार की तरह रहेगा उसके दुख सुख में हमेशा खडा मिलूंगा और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक हजारों शिव सैनिक जनता के हित में जनपद मुरादाबाद में कार्य करते हुए दिखेगेे।
मण्डल प्रभारी नितिन वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बाद शिव सेना ही वो पार्टी है जो हिन्दू ह्रदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे की हिन्दुत्व की नीतियों पर हिन्दू हित में कार्य कर रही है। बाला साहेब ठाकरे जी की नीतियों में जहाॅ जात पात की कोई दीवार नहीं है वहीं सभी एकजुट होकर हिन्दुत्व के लिए खडे हुए हैं। राज्य प्रमुख व ललित मोहन शर्मा के दिशा निर्देशों के पालन में हर जनपद में शिव सैनिक एक दूसरे के साथ मजबूती से खडे रहेगें।
प्रदेश सचिव रामप्रसाद प्रजापति ने कहा कि मैं नव नियुक्त मण्डल प्रमुख, जिला प्रमुख, जिला प्रभारी, महानगर अध्यक्ष को नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूॅ। साथ ही आशा करता हूूॅ कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आप सभी आगामी चुनाव से पहले 50 हजार की संख्या से अधिक शिव सैनिको को सदस्यता दिलायेगें। जिससे शिव सेना पूरे राज्य में मजबूत होगी।