ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रभारी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ कर लें और इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलू से सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही वीवीआईपी से मिलने की अनुमति दी जाये।
वीवीआईपी रुट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पूर्व ही सम्पूर्ण रुट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि वीवीआईपी रुट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। इसके अतिरिक्त सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी प्रवास स्थल, कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा की दृष्टि से वीवीआईपी प्रवास स्थल व कार्यक्रम स्थल के आस-पास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु चेकिंग सुनिश्चित की जाये। साथ ही वीवीआईपी रूट व मुख्य कार्यक्रम स्थल के आस-पास स्थिति ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस तथा डॉग स्कवॉड टीम से सघन चेकिंग कराते हुए उक्त स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये। सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांइट को छोड़ा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
राज्य के रजतोत्सव समारोह के अंतर्गत 03 और 04 नवम्बर को देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 03 नवम्बर को राष्ट्रपति विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। वहीं 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री शामिल होंगे।
————–