वाराणसी: फूलपुर पुलिस से मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर घायल

गोसाईपुर (गोमती ज़ोन) डीसीपी कार्यालय के अनुसार, देर शाम थाना फूलपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवध निवारण अधिनियम से सम्बंधित वांछित तस्कर सिंधुरिया रोड पर आने वाला है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की।

इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के संकेत पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के तहत पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। मौके पर ही उसे दबोचकर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 15 बोर का तमंचा, एक जीवित कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। उसके विरुद्ध वाराणसी के फूलपुर और चंदौली के बलुआ थानों में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।