ग्रामीणों ने रुकवाया घटिया गुणवत्ता का डामरीकरण, आश्वासन पर माने

प्राप्त जानकारी के अनुसार विरोध करते हुए ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक कार्य नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे तोनिवि के अभियंता और ठेकेदार ने गलती स्वीकार की, जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर लिखित में गुणवत्ता सुधारने और दो वर्ष तक सड़क में कोई खराबी न आने की गारंटी देने पर ही कार्य पुनः आरंभ हो सका।

ग्रामीणों ने इसके बाद भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सड़क की गुणवत्ता में लापरवाही पाई गई तो वे पुनः कार्य रुकवाने को बाध्य होंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान मीना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदेश आर्या, सरपंच जीवन मटियाली, प्रकाश मटियाली, पूरन लोशाली, त्रिलोक आर्या सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।