हर की पैड़ी का वायरल वीडियो सही, लेकिन तथ्य गलत व भ्रामक : नितिन गौतम

उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने की हमें पूरी जानकारी है। ये वीडियो कार्तिक पूर्णिमा स्नान वाले दिन का है। किसी यात्री ने ये वीडियो बनाकर बिना सच्चाई जाने वायरल किया है। कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े स्नान पर्वों पर देश विदेश से गंगा भक्त आते हैं और हवन कुंड में पूजा सामग्री डाल आहूति देते हैं। इस पूजा सामग्री को गंदगी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ये हवन कुंड की अवशेष पूजन की सामग्री है, जिसमें फूल और आहुति के रूप में डाली गई पूजन समिधा की राख है। उन्होंने कहा गंगा सभा हरकीपैडी की देखरेख और सफाई व्यवस्था संभालती है और गंगा की पवित्रता व निर्मलता के प्रति सजग है। इस तरह से वीडियो बनाकर बिना सच्चाई जाने जनता को भ्र​मित करना ठीक नही है। उन्होंने सभी गंगा भक्तों से अपील की कि वीडियो की सच्चाई जाने बिना कमेंट कर पाप के भागी ना बनें। ये सरासर मां गंगा का अपमान है, गंगा में कोई गंदगी नहीं डाली गई है ना ही डाली जाती है। कोई इस पूजन सामग्री को कूडा या गंदगी साबित नहीं कर सकता है। ऐसे लोग श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।